जमीनी विवाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मथुरापुर इलाके में दहशत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 जून 2024, 3:46 PM (IST)

समस्तीपुर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मणिपुर वार्ड 14 में जमीनी विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने विवादित जमीन पर लगे गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान गेट पर लगा ताले से एक गोली जाकर टकरा गई जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है।
बताया गया कि एक बाइक पर दो सवार दो युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की है। घटना की सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार मौके पर पहुंच छानबीन में जुटे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया है।
मामले में पीड़ित दंपति पुष्पा शर्मा और राजेश शर्मा ने बताया कि उसके जमीन की बिक्री को लेकर पूर्व में शंकर राय के साथ बातचीत की गई थी। उसने चार लाख एडवांस भी दिया था। जबकि शेष पैसा अगले 3 महीना में देना था। इसको लेकर एक एग्रीमेंट भी बनाया गया था। लेकिन उसने तय समय के तहत पैसा नहीं दिया। इसके बाद दंपति ने उसे पैसा वापस लेने की बात कही तो विवाद करना शुरू कर दिया। दंपति के साथ मारपीट की गई।
उक्त बाउंड्री वाल जमीन पर दंपति ने अपना ताला जड़ दिया। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी को ले छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे