बरेली। अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुलंदशहर गैंगरेप पर बवाल अभी थमा भी नहीं है और ऐसी ही एक घटना बरेली में घट गई। मंगलवार को एनएच 24 से थोडी ही दूरी पर एक स्कूल टीचर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बरेली के सीबी गंज इलाके के पास की है। कार से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक प्राइवेट स्कूल में पढाने वाली 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
पीडिता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीडिता एक प्राइवेट स्कूल
में पढाती है और सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
सीबी गंज इलाके
पास तीन नकाबपोश एक कार में आए और पीडिता को जबरन कार में अगवा कर पारसा
खेडा के पास ले गए।। वहां गन्ने के एक खेत में उन्होनें पीडिता के साथ
दुष्कर्म किया।
नकाबपोश मारुति कार में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने पीडिता की तस्वीरें भी खींच ली और किसी को बताने पर तस्वीरों को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीडिता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है।