प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने 2 छात्रों को किया गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 जून 2024, 5:59 PM (IST)

कोलकाता। एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रश्नपत्र लीक मामले में नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बिहार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए दो छात्रों का नाम उत्कर्ष राज और प्रतीक रंजन है। गरिया के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज ने आरोप लगाया है कि सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं।

कॉलेज प्रशासन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. गिरफ्तार छात्रों को को आज बरुईपुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्तार लोगों को अपनी हिरासत में लेने की अपील करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे