सबके सामने हवा में ऊपर उठ गया अभिनेत्री का टॉप और....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 अगस्त 2016, 4:26 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रूस्तम के प्रचार में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि फिल्म रूस्मत में अक्षय के साथ ये दोनों अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के तीनों स्टार एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से रू ब रू हो रहे थे।


इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जिससे कारण फिल्म की अभिनेत्री ईशा गुप्ता एकबार तो चौंक गई। तीनों कलाकार होटल के खुले एरिया में मीडिया से बात कर रहे थे। ईशा गुप्ता ने ब्लैक रंग का टॉप पहना हुआ था। उनका टॉप कुछ ज्यादा ही ढीला था।

तभी तेज हवा चली और ईशा गुप्ता का टॉप हवा में ऊपर उठ गया। टॉप लूज होने के कारण कुछ ज्यादा ही ऊपर उठ गया और उनके अंत:वस्त्र नजर आने लगे। यह नजारा कैमरे में भी कैद हो गया। हांलांकि इस घटना में ना तो ईशा गुप्ता का कसूर था और ना ही मीडिया के कैमरों का।


ईशा ने तुरंत अपने टॉप को नीचे किया और नीचे करने के बाद उसे अपने एक हाथ से पकडककर रखा ताकि फिर से वह हवा में ना उड जाए। ज्ञातव्य है कि फिल्म रूस्तम 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।