प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और
दिशा पटानी अभिनीत नाग अश्विन की
'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही
रिलीज़ होने वाली है।
बड़े बजट और बड़ी
स्टारकास्ट वाली इस फिल्म
को लेकर काफी बज
है। इन सबके बीच
फिल्म का पहला ऑडियो
सॉन्ग 'भैरवां एंथम' रविवार को एक कैच
के साथ रिलीज किया
गया था, वहीं आज
फाइनली इस गाने का
वीडियो सॉन्ग भी रिलीज कर
दिया गया है।
'भैरवां एंथम' सॉन्ग संतोष नारायणन द्वारा कंपोज है, दिलचस्प बात
ये है कि इस
जोश भर देने वाले
सॉन्ग को दिलजीत दोसांझ
और दीपक ब्लू ने
अपनी आवाज दी है
और पंजाबी और तेलुगु लिरिक्स
का एक्सपेरिमेंटल मिक्स किया है। बता
दें कि प्रभास और
दिलजीत दोसांझ ने पहली बार
नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड
फिल्म कल्कि 2898 एडी के गाने
"भैरवां एंथम" के लिए कोलैबोरेट
किया है। दिलजीत ने
ट्रैक में अपना खुद
का पंजाबी फ्लेवर एड किया है।
यह गाना हिंदी के
अलावा तेलुगु और तमिल में
भी रिलीज होगा। "भैरवां एंथम" के तमिल के
लिए लिरिक्स कुमार और विवेक, तेलुगु
के लिए रामजोगय्या शास्त्री
और विवेक और हिंदी के
लिए कुमार द्वारा लिखे गए हैं।
वीडियो सॉन्ग में प्रभास एक्शन
मोड में नजर आ
रहे हैं, जबकि दिलजीत
को उनके गाने पर
थिरकते हुए और अपनी
दमदार आवाज से मंच
पर आग लगाते हुए
देखा जा सकता है।
लास्ट में बाहुबली स्टार
भी पंजाबी अवतार में नजर आते
हैं।
शनिवार को टीम ने
एक छोटा प्रोमो जारी
किया जिसे फैंस ने
खूब सराहा। वहीं मेकर्स ने
रविवार को "भैरवां एंथम" वीडियो जारी करना था
लेकिन इसका ऑडियो रिलीज
किया गया और लिखा
गया, “भैरवां एंथम के लिए
इंतजार लगभग खत्म हो
गया है। बस थोड़ी
देर और, और आप
इसे एंजॉय कर सकते हैं।
इस बीच, इसे अपने
फेवरेट सॉन्ग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सुनें! प्रभास
x दिलजीतदोसांझ। पूरा वीडियो गाना कल सुबह
11 बजे आएगा।”
भैरवां एंथम का वीडियो
सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस
भी खुशी के मारे
उछल पड़े हैं। गाना
आते ही वायरल हो
रहा है तमाम फैंस
ने दिलजीत और प्रभास की
जोड़ी की तारीफ की
है। एक यूजर ने
लिखा, "क्या कॉम्बिनेशन है
प्रभास + दिलजीत", दूसरे यूजर ने लिखा,
"साल का ब्लॉकबस्टर गाना।"
कई और ने भी
गाने की जमकर तारीफ
की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे