रहाणे ने की इन चार दिग्गजों की बराबरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 अगस्त 2016, 3:10 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शतकीय पारी खेल टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंडीज के पहली पारी के 196 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी 500/9 रन पर घोषित कर दी। रहाणे 237 गेंदों पर 13 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे।

रहाणे ने लगातार आठवीं टेस्ट सीरीज में 90 या इससे ज्यादा रन की पारी खेली। यह रहाणे का 24वें टेस्ट में 7वां शतक है। एशिया के बाहर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 वर्षीय रहाणे ने तीसरा सैकड़ा ठोका, जो भारत की ओर से संयुक्त रूप से रिकॉर्ड है।

रहाणे ने एशिया से बाहर पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 11 टेस्ट में 828 रन बनाए हैं और उनका टॉप स्कोर 147 रन है। रहाणे वेस्टइंडीज में राहुल द्रविड़ के बाद भारत की ओर से पांचवें नंबर पर शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। द्रविड़ ने वर्ष 2002 में जॉर्जटाउन में खेले गए टेस्ट में नाबाद 144 रन बनाए थे।

आईए अब देखें एशिया से बाहर नंबर 5 पोजिशन पर भारत की ओर से शतक जमाने वाले बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-

मोहम्मद अजहरुद्दीन

टेस्ट : 26
रन : 1232
औसत : 36.23
टॉप स्कोर : 192 रन
50 : 5
100 : 3

सौरव गांगुली

टेस्ट : 33
रन : 1883
औसत : 40.06
टॉप स्कोर : 144 रन
50 : 11
100 : 3

सचिन तेंदुलकर

टेस्ट : 15
रन : 765
औसत : 54.64
टॉप स्कोर : 169 रन
50 : 2
100 : 3

पॉली उमरीगर

टेस्ट : 11
रन : 880
औसत : 41.90
टॉप स्कोर : 130 रन
50 : 5
100 : 3

वीवीएस लक्ष्मण

टेस्ट : 17
रन : 962
औसत : 43.72
टॉप स्कोर : 178 रन
50 : 5
100 : 2

राहुल द्रविड़

टेस्ट : 3
रन : 178
औसत : 89.00
टॉप स्कोर : नाबाद 144 रन
50 : 0
100 : 1

विजय हजारे

टेस्ट : 4
रन : 187
औसत : 46.75
टॉप स्कोर : 116 रन
50 : 0
100 : 1

विजय मांजरेकर

टेस्ट : 5
रन : 241
औसत : 34.42
टॉप स्कोर : 133 रन
50 : 1
100 : 1