समस्तीपुर। जयनगर से दल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। असामाजिक तत्वों ने एम-1, बी-3 और बी-6 बोगी पर के खिड़की पर पत्तथर फेंका।
सूत्रों के मुताबिक AC बोगी का कांच टूटने से एक महिला यात्री को आंख में चोट लगी। जिससे वह जख्मी हो गई। ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकी। ट्रेन कक्कड़ घाटी स्टेशन से पास कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के पास खड़े कुछ लड़कों ने ट्रेन की बोगी पर पत्थर मारा। इससे कोच की खिड़की का कांच टूट गया।
जख्मी यात्री मधुबनी निवासी सुचित्रा देवी हैं। ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने के बाद जख्मी महिला यात्री के परिजनों ने इलाज नहीं होने पर जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे