राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह कल, राज्यपाल आएंगे

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 जून 2024, 09:53 AM (IST)

अलवर। राज्यपाल कलराज मिश्र 14 जून को मालाखेडा तहसील के ग्राम हल्दीना में राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र 14 जून को प्रातः 9ः30 बजे जयपुर से सडक मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 11ः45 बजे राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी के कैम्पस में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी के चतुर्थ दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे