मुंबई। शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी और बनी भी तो टिकेगी नहीं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, राजनीति में इस तरह की नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को नकार दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं, उनकी वजह से महाराष्ट्र में भाजपा का बुरा हाल हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोल दिया और अब वे इसकी कीमत चुका रहे हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा क्या आपको नहीं लगता कि कांग्रेस के वोटों में बढ़ोतरी में शिवसेना (यूबीटी) की भूमिका रही है? क्या ऐसा होता अगर शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में नहीं जाते?महा विकास अघाड़ी मजबूती से काम करेगी और हमारे मन में कोई अहंकार नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे