दौसा। भारत विकास परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बुधवार को रजत ठाकुरिया के सहयोग से 51 परिंडे लगाए गए।
बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा अभियान के अंतर्गत तीन टीम गठित की गई। पहली टीम ने मुक्तिबाग प्रकल्प प्रभारी मुकेश डांगरवाड़ा के नेतृत्व में मुक्ति बाग में परिंडे लगाए। दूसरी टीम में परिषद सचिव विनोद कुमार शर्मा प्रियदर्शनी द्वारा सैंथल मोड़ पर तथा तीसरी टीम में नरेंद्र पारीक के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड पार्क में परिंडे लगाए गए।
मुक्तिबाग प्रकल्प प्रभारी मुकेश डांगरवाड़ा ने बताया कि मुक्ति बाग पर विभिन्न प्रकार के पक्षी आते हैं। उनके लिए परिंडा की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके लिए वर्ष पर्यंत चुग्गे की व्यवस्था भी परिषद के द्वारा की जाती है। मुक्ति बाग में विकास कार्य चल रहा है इसके अंतर्गत शिव मंदिर के सामने टीन शेड की व्यवस्था की गई है। जिसे आधार अकादमी के निदेशक अमित अग्रवाल द्वारा लगवाया गया है। आईटी सेल प्रभारी गिरिराज गुप्ता पापड़दा ने बताया कि परिंडा अभियान के अंतर्गत राजस्थान पूर्व प्रांत के संगठन मंत्री दिनेश नाटाणी, जिला समन्वयक राजेश जटवाड़ा, अध्यक्ष संजय पीलवा, विजय मित्तल, अमित भेडोली, महावीर रावत, अनिल गुप्ता जीडी, अजय खंडेलवाल, शिवचरण सोंखिया, नवीन रेला, राम धोंकरिया, विकास अग्रवाल उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे