हरियाणा ने एच.सी.एस. अधिकारियों के लिए पी.ए.आर. की समय-सीमा बढ़ाई

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 मई 2024, 3:25 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एच.सी.एस. अधिकारियों के लिए वर्ष 2023-24 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने की समय-सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, चालू वर्ष के लिए स्व-मूल्यांकन अब 30 जून, 2024 तक किया जा सकेगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन अब 31 अगस्त, 2024 तक किया जाना है। इसी प्रकार, समीक्षा प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 31 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 31 दिसंबर, 2024 ही रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे