अक्षय कुमार का नया अवतार ... अल्टीमेट है बॉस!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 अगस्त 2016, 12:26 PM (IST)

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार सब कुछ कर सकतें हैं इसमें कोई शक नहीं।  हाल ही में उन्होंने  कुछ ऐसा किया कि  कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नहीं कर सकती और बॉलीवुड एक्टर तो यह सब करने की हिमाकत भी नहीं करेंगें।  लेकिन ये अक्षय कुमार है बॉस, जो नहीं कर सका वो ये कर जातें हैं।  

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म ढिशूम में कैमियो करते हुए दिखे। लेकिन फिल्म में पहली बार अक्षय काफी अलग अंदाज में दिखे।  अभी तक हमने अक्षय कुमार को कॉमेडी, विलेनगिरी और हीरो यानी ढिशूम और विलेन की बैंड बजाते हुए देखा हैं।  लेकिन फिल्म ढिशूम में वह काफी अलग अंदाज में दिखें।   

खासकर जब अक्षय साकिब सलीम के साथ एक सेल्फी लेते हैं तो दर्शक उन्हें देखकर हंस हंस लोटपोट हो गए।  फिल्म में अक्षय कुमार एकदम सेक्सी लगे हैं। साथ ही उनके लुक को भी काफी अलग सा बनाया गया है। साकिब सलीम ने अक्षय कुमार के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- The selfie thats  the talk of the town.. Such an honour to have worked with my fav superstar

तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म रुस्तम में नजर आने वाले हैं।  फिल्म रुस्तम 1950 दशक नानावटी केस पर आधारित फिल्म हैं।  फिल्म में  अक्षय के अपोजिट पहली बार इलियाना डिक्रूज नजर आयेंगीं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।