माता-पिता बने यामी गौतम व आदित्य धर, वेदविद् रखा बेटे का नाम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 मई 2024, 12:12 PM (IST)

अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर के घर नन्हा मेहमान आया है। हाल ही में आर्टिकल 370 में मुख्य भूमिका में नजर आई यामी गौतम धर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद यामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। यामी ने बताया कि उनके घर लड्‌डू गोपाल का जन्म हुआ है। इतना ही नहीं, यामी ने अपने बेटे का नाम भी बताया है।

यामी ने भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित मां और बेटे की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर लिखा, “हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर नन्हा राजकुमार आया है। वेदविद्, जिन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर जन्म लेकर हमें गौरवान्वित किया, कृपया उन्हें अपना आशीर्वाद और प्यार प्रदान करें।”

यह नाम हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अर्थ रखता है और कपल ने अपने बेटे का नाम रखते समय बहुत सोच-विचार किया है। हिंदू पौराणिक ग्रंथ के अनुसार, वेदविद् का अर्थ है वह व्यक्ति जो वेदों में पारंगत हो।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे