तुषार हीरानन्दानी
के निर्देशन में बनी बायोपिक श्रीकांत अब दिन पर दिन सफलता के घोड़े पर सवार नजर आ
रही है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का कारोबार करने
के साथ ही संकेत दे दिया था कि यह फिल्म असफल नहीं होगी, अपितु माउथ पब्लिसिटी के
जरिये अपनी लागत निकालने में सफल हो जाएगी।
खास खबर डॉट कॉम ने इस फिल्म के पहले
दिन के कारोबार को लेकर पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह दो करोड़ से ज्यादा की
कमाई करेगी और हुआ भी यही था।
राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को रिलीज हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो गया है। फिल्म हर दिन खुद को सुपरहिट फिल्म में लाने की कोशिश कर रही है। पहले
सप्ताह में लगभग 18 करोड़ की कमाई करने में सफलता प्राप्त करने वाली श्रीकांत से यह
उम्मीद की जा रही है कि यह अपने दूसरे वीकेंड में अपने कारोबार को 23 करोड़ से ऊपर
पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर लेगी। इसकी शुरूआत दूसरे शुक्रवार अर्थात प्रदर्शन
के 8वें दिन नजर आया जब ‘श्रीकांत’ की कमाई में भारी उछाल आया।
जो मेकर्स पहले फिल्म से उम्मीद हार बैठे थे, उनकी खुशी श्रीकांत का शुक्रवार का कलेक्शन देख वापस आ गई है। फिल्म अपने दूसरे शुक्रवार को
लाखों में नहीं अपितु करोड़ के अंकों में कमाई की है। 17 मई को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस
पर 1.35 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही इसने स्वयं को 19.20 करोड़ तक
पहुँचाने में कामयाबी पाई है।
शनिवार और
रविवार के कारोबार को लेकर कहा जा रहा है कि यह इन दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर
3.50 से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। अपने दूसरे वीकेंड में यह कुल 5
करोड़ तक का व्यवसाय कर लेगी।
फिल्म ‘श्रीकांत’ ब्लाइंड इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की कहानी
पर आधारित है। इसमें श्रीकांत
बोला का किरदार एक्टर
राजकुमार राव ने निभाया
है। जो दर्शकों को
काफी पसंद आ रहा
है। शैतान के जरिये हिन्दी
फिल्मों में दो दशक बाद वापसी करने वाली ज्योतिका ने श्रीकांत में भी अपने अभिनय
का लोहा मनवाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे