Proof: दीपिका, कैट नहीं, प्रियंका असली देसी गर्ल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 31 जुलाई 2016, 1:04 PM (IST)

आज प्रियंका चोपड़ा को किसी खास परिचय की जरूरत नहीं है।  वह बॉलीवुड समेत हॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी है। बिना किसी गॉड-फादर के प्रियंका ने बॉलीवुड में काफी उम्दा फ़िल्में की वह भी बेहतरीन अभिनय के साथ। प्रियंका सिर्फ अभिनय ही सिंगिंग का भी हुनर रखती हैं और उन्होंने सिंगिंग के दम पर पश्चिमी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। जिसके बाद उन्हें मौका मिला अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में।क्वांटिको में प्रियंका लीड रोल में नजर आ रही है इस शो को दर्शकों ने खूब पसन्द किया। खबर है कि जल्द ही क्वांटिको  का सीजन 2 भी लांच होने वाला है। साथ ही प्रियंका के फैन्स  को फॉलीवुड फिल्म बेवॉच में देखेगें।  खास बात यह है कि प्रियंक अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में नकारात्म्क भूमिका में नजर आएंगीं। भले ही प्रियंका आज हॉलीवुड की स्टार हो लेकिन वह कभी भी विदेश में अपनी देसीपन को नहीं भूली।  आइये नजर डालतें हैं कुछ ऐसे ही तस्वीरों पर जो बताती हैं कि वाकई प्रियंका देसी गर्ल है...

नमस्ते हम भारतीय किसी का भी अभिवादन नमस्ते से ही करते हैं या यूं कहे ये ह भारतीय परम्परा है।  इसी परंपरा को प्रियंका ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी तक ले गयी। आप तस्वीर में बखूबी देख सकतें हैं कि वह कैसे लोगो का अभिवादन कर रहीं हैं। 

मां की प्यारी सी गुड़िया हर लड़की अपनी मां की प्यारी सी गुड़िया होती ठीक उसी तरह प्रियंका भी अपनी मां  की आँख का तारा है। आप प्रियंका इस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख सकते हैं कि वह अक्सर अपनी मां के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी को अपनी फिल्मों के सेट्स पर ले जाती है। 

खुली किताब है प्रियंका प्रियंका चोपड़ा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखतीं हैं।  फिर चाहे वह उनके प्यार, रिलेशनशिप्स के बार में हो, या नस्लीय भेदभाव। उन्होंने अपने रंग रूप के भेदभाव के ऊपर बताया कि उन्हें एक बारअरब आतंकवादी तक कह दिया गया था।  इतना ही नहीं जब वह 13 वर्ष की उम्र में विदेष पढ़ने गयी  रंग रूप के कारण लोगो ने काफी ताने दिए। लेकिन आज वही लड़की हॉलीवुड पर राज कर रही हैं।  

बॉलीवुड पहली चॉइस भले ही आज प्रियंका हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकीं हैं लेकिन आज भी उनकी प्राथमिकता बॉलीवुड ही हैं। हाल ही में आइफा 2016 में वीमेन ऑफ़ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया।