हीट वेव : डीग जिले में 9 मई को कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की छुट्टी घोषित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 मई 2024, 11:55 AM (IST)

डीग। डीग जिला इस समय हीट वेव के साथ भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि चरम मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 9 मई 2024 को कक्षा पहली से आठवीं तक एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
मौसम पूर्वानुमान पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अनिवार्य है कि ऐसी विषम मौसम स्थितियों के दौरान अपने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। वही अन्य परीक्षाएं यथावत रहेंगी और 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अवहेलना करने वाले सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे