माइंड के खिलाफ अजमेर में भी नक़ल का मामला दर्ज, दो भाइयों सहित दो MBBS स्टूडेंट गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 मई 2024, 10:12 PM (IST)

- NEET परीक्षा के दौरान 4 आरोपी पकड़े

भरतपुर। भरतपुर में कल NEET परीक्षा के दौरान पकड़ा गए डमी कैंडिडेट के मामले का एसपी मृदुल कच्छावा ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, डमी कैंडिडेट को बायोमेट्रिक उपस्थिति से पता लगा। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी जगह डमी कैंडिडेट पेपर दे रहा था।

बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया डमी कैंडिडेट एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि, 5 मई को NEET की परीक्षा भरतपुर में आयोजित की गई थी। मास्टर अदितेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा का सेंटर था। एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक नहीं मिलने पर एजेंसी की कर्मचारी का स्कूल में फोन आया। जिसके बाद अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो, सामने आया कि, एक डमी अभ्यर्थी दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठा हुआ है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। डमी कैंडिडेट MBBS थर्ड ईयर का है स्टूडेंटआरोपियों से पूछताछ में सामने आया की, डमी अभ्यर्थी अभिषेक गुप्ता निवासी सपोटरा जिला करौली दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठा हुआ है।

अभिषेक जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रहा है वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। यह अपने बैचमेट रविकांत के कहने पर पैसे लेकर सूरज गुर्जर निवासी भंडाना जिला दौसा की जगह नीट परीक्षा में बैठा था। डमी कैंडिडेट बनकर पैसे देने में 10 लाख में सौदा तय हुआ था।10 लाख में हुआ सौदा 1 लाख दिया एडवांसइसका मास्टरमाइंड रविकांत है।

रविकांत छारेड़ा थाना नांगल राजावतान जिला दौसा का रहने वाला है। रविकांत JLN मेडिकल कॉलेज अजमेर से MBBS कर रहा है। इसने राहुल गुर्जर से बात कर राहुल गुर्जर के भाई सूरज की जगह पेपर में अपने साथी अभिषेक को बैठाया था। जिसका सौदा 10 लाख में तय हुआ था। सूरज गुर्जर रविकांत को 1 लाख एडवांस भी दे चुका था। रविकांत के खिलाफ अजमेर कॉलेज में नक़ल करते हुए पकड़े जाने पर दर्ज हुआ था। जिसके कारण उसे MBBS से डिवार किया हुआ था।

इसके अलावा दो अन्य युवक भी हिरासत में लिए गए हैं उनसे पूछताछ जारी है।वीडियो कॉल से की डमी कैंडिडेट की पुष्टियह पूरा खुलासा जब हुआ तब बायोमेट्रिक मिसमैच फ़ैल हुआ तो, एजेंसी ने वीडियो कॉल से अभ्यर्थी का वेरिफिकेशन किया। वह भी फ़ैल हो गया जिसके बाद साफ़ हुआ की, अभिषेक डमी कैंडिडेट है। जब से यह मामला सामने आया है तब SOG के ADG द्बारा निर्देश दिए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे