उ.मारियाना द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जुलाई 2016, 9:32 PM (IST)

वाशिंगटन। पश्चिमी प्रशांत में उत्तरी मारियाना द्वीप के पास शनिवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजकर 18 मिनट पर आया जिसका केंद्र एग्रीहान द्वीप के दक्षिण पश्चिम में करीब 31 किलोमीटर दूर 212 किलोमीटर गहराई में था। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।