चंडीगढ़। छोटा हाथी की चपेट में आने से साइकिल सवार पहलवान की मौत के मामले आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला होशियारपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहलवानी के लिए जीरकपुर स्थित अखाड़े में प्रैक्टिस करता है। 26 अप्रैल को सुबह लगभग 5:00 बजे अपने अखाड़े की प्रैक्टिस के लिए साइकिल पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ लेक की तरफ जा रहे थे।
कुछ साथी पहलवान शिकायतकर्ता की आगे चल रहे थे। कुछ साथी पीछे चल रहे थे।
जैसे ही वह शास्त्री लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो उनके कोच को तकरीबन पांच/छ सेकंड के लिए ग्रीन सिग्नल मिला। जैसे ही वह किशनगढ़ साइड की तरफ जाने के लिए क्रॉस करने लगा। अचानक क्रॉस करते वक्त रेड लाइट हो गई। बापूधाम से मनीमाजरा वा रेलवे स्टेशन साइड जाने के लिए लाइट ग्रीन हो गई। कुछ ट्रैफिक ने राइट साइड टर्न रेलवे की तरफ कर लिया।
एक एक्टिवा स्कूटर यू टर्न लेकर बापूधाम की तरफ चल दिया। इतने में बापूधाम की तरफ से एक छोटा हाथी तेज रफ्तार से आया और उसने क्रॉस करते हुए साइकिल सवार रणबीर कुंडू को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गिर गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस साइकिल सवार व्यक्ति को इलाज के लिए पीजीआई में पहुंचाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीमाजरा के रहने वाले चालक अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे