नई दिल्ली। साकेत कोर्ट दिल्ली ने दुष्कर्म के आरोप के घिरे पीपली लाइव के सह निर्देशक महमूद फारूकी को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने 2 अगस्त को सजा की घोंषणा करने का फैसला सुनाया है। दरअसल अमेरीका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फारूकी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
यह मामला 28 मार्च 2015 का है। पीडिता कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर
रही थी और वह इसी सिलसिले में रिसर्च करने भारत आई थी। वो रिसर्च के लिए
यहां गोरखपुर युनिवर्सिटी से जुड़ी थी। पीडित छात्रा अपनी एक फ्रेंड के
अनुसार फारुकी के संपर्क में आई थी।
वह रिसर्च में सहायता के लिए
फारुकी के घर गई थी, जहां फारुकी ने विदेशी छात्रा के साथ कठित बलात्कार
किया था। घटना के बाद छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले
में मुकदमा पिछले वर्ष 9 सितंबर को शुरू हुई थी जब पीडिता ने अदालत में पेश
होकर अपना बयान दिया था। वहीं फारूकी ने ऐसा दावा किया था उन्हें गलत
तरीके से इस मामले में फंसाया जा रहा है।
फारूकी की पत्नी अनुषा रिज़वी ने वर्ष 2010 में फिल्म पीपली लाइव का निर्देशन किया था। फारूकी इस फिल्म के लेखक और सह निर्देशक थे। इस फिल्म के निर्माता बॉलीवुड स्टार आमिर खान थे।