मांट्रियल। विश्व की नम्बर-2 खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केरबर और पांचवीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप यहां जारी रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। केरबर ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में रूस की दारिया कासातकिना को हराया जबकि हालेप ने अंतिम-8 दौर में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात दी।
केरबर ने 19 साल की दारिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। इसी तरह
हालेप ने नौवीं वरीय कुजनेत्सोवा को 3-6, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल
में केरबर और हालेप आमने-सामने होंगी।
वावरिंका-निशिकोरी पहुंचे अंतिम-4 दौर में
टोरंटो।
स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका और जापान के केई निशिकोरी यहां जारी
रोजर्स कप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी
एफे के मुताबिक वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल में केविन एंडरसन को पराजित
किया जबकि निशिकोरी ने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया।
शुक्रवार को
वावरिंका ने एंडरसन पर 6-1, 6-3 से जीत हासिल की। यह मैच एक घंटे 13 मिनट
चला। अब सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना निशिकोरी से होगा, जिन्होंने
दिमित्रोव को तीन सेट तक चले संघर्ष में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।
इससे
पहले विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने अवीवा सेंटर
में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 37 साल के चेक गणराज्य के राडेक
स्टेपानेक को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। साल 2007 में यहां पहली
बार हिस्सा लेने वाले जोकोविच ने 10 में से नौ बार यहां क्वार्टर फाइनल
खेला है।
(IANS)