राखी सावंत का पूर्व पति रितेश ने किया सपोर्ट, पैचअप के आने लगे समाचार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 अप्रैल 2024, 6:54 PM (IST)

राखी सावंत इन दिनों अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी के साथ विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि राखी सावंत का अपने दूसरे पूर्व पति रितेश साथ पैचअप हो गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि राखी सावंत और रितेश के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों साथ में नजर आए। वहीं, रितेश ने राखी सावंत का समर्थन किया है और आदिल दुर्रानी के खिलाफ बातें कही हैं। ज्ञातव्य है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी से पहले रितेश के साथ शादी की थी और दोनों के बीच विवाद हो गया था फिर दोनों अलग हो गए थे।


दोनों के बीच विवाद का मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के विवाद के बीच उनके एक्स हसबैंड रितेश की एंट्री हो गई है। रितेश ने एक्स वाइफ राखी सावंत का सपोर्ट किया है और आदिल दुर्रानी पर निशाना साधा है। राखी सावंत और रितेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वह (आदिल) मेरे सारे गहने लेकर भाग गया जो मुझे रितेश ने गिफ्त में दिए थे। मेरे पास साढ़े तीन करोड़ रुपये के चेक हैं जो बाउंस हो गए।' रितेश ने आदिल दुर्रानी पर निशाना साधते हुए कहा, 'सोमी को हम बोलना चाहेंगे कि वह अपने पैसों का कंट्रोल उसे (आदिल) को ना दे और उसके नाम कोई प्रॉपर्टी भी मत करना।'


राखी सावंत ने सोमी को हिदायत देते हुए कहा, 'बाथरूम में नहाते समय संभलकर रहना। ये दरिंदा (आदिल) वीडियो बनाकर दूसरे देश में बेच देता है। उसने मेरे वीडियो बनाए। मैंने ये पुलिस को दिए थे।' गौरतलब है कि आदिल खान ने सोमी खान के साथ शादी की है। बताते चलें कि राखी सावंत जहां आदिल खान पर आरोप लगा रही हैं। वहीं, आदिल खान ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने राखी सावंत पर केस दर्ज कराया है और उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे