अंत:वस्त्र पहनना भूली अभिनेत्री और....

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जुलाई 2016, 3:51 PM (IST)

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल कैंडल जैनर एक बार फिर से चर्चा में हैं। गौरतलब है कि कैंडल जैनर अपनी खूबसूरती और पोशाकों के कारण चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में कैडल को उनके ब्वॉयफ्रेंड टाको बेनेट के साथ जश्न मनाते देखा गया। इस मौके पर जैनर की पोशाक चर्चा का विषय बन गई। जैनर बिना अंत:वस्त्र पहने ही आ गई।


वैसे यह कोई पहली बार नही था कि जब जैनर बिना अंत:वस्त्रों के सडक पर आ गई हो। इससे पहले भी कैंडल जैनर ऐसा कर चुकी हैं। जैनर का नाम बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्डन क्लार्कसन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि पूछे जाने पर जैनर कहती हैं कि वे सीरियस नहीं हैं। जैनर ने पार्टी में ब्लैक कलर की मैक्सी पहन रखी थी।


उनकी मैक्सी में एक कट लगा हुआ था जिससे की उनकी टांगे साफ नजर आ रही थी। साथ ही उन्होनें हरे रंग के बूट पहन रखे थे। उनकेे पास काले रंग का बैग भी था। गौरतलब है कि जैनर का एक एडल्ट टेप भी लीक हो गया था।


हालांक 30 मिनट के बाद इस इंटीमेट वीडियो को हटा लिया गया था। ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पहले ही जैनर का ब्वॉयफ्रेंड रैपर टैगा के साथ ब्रेकअप हुआ है। इस टेप में दोनों इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। हालांकि टेप को जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही हटा लिया गया लेकिन शक है कि इतनी देर में काफी लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया होगा।