चूरु: बीदासर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर सहित 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अप्रैल 2024, 1:56 PM (IST)

-गोल्ड तस्करी से जुड़े मामले में युवक का किडनैप करने आए थे बदमाश

चूरु। फिल्मी स्टाइल में सोने की रिकवरी के मामले में एक युवक का अपहरण करने के लिए 5 वाहनों में आए बदमाशों ने घिर जाने पर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बंद हो जाने पर भागते समय छह बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि चार अन्य वाहनों में सवार बदमाशों की तलाश में शनिवार देर रात तक पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाई। घटना बीदासर कस्बे की है। श्रीडूंगरगढ़ चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास पुलिस ने एक वाहन में सवार छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने विकास पुत्र गोविंदराम जाट (28) निवासी जुवाहरपुरा (रतननगर), धर्मेंद्र सिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत (28) निवासी खटीकान प्याऊ जिला सीकर, विकास पुत्र मूलचंद गुर्जर (24) निवासी बसावा (झुंझुनूं), विकास पुत्र महेश कुमार जाट (28) निवासी ढाणी खिरोड़ (झुंझुनूं), मक्खनलाल पुत्र घीसाराम गुर्जर (30) निवासी झाझड़ नवलगढ़ (झुंझुनूं), अंकित पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण (30) निवासी धोद (सीकर) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे