यहां स्मिथ हैं टॉप पोजिशन पर, कोहली का नंबर...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जुलाई 2016, 2:59 PM (IST)

नई दिल्ली। वर्ष 2010 में बतौर लेग स्पिनर अपना करिअर शुरू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ आज तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। 27 वर्षीय स्मिथ अब कभी-कभार ही गेंदबाजी करते दिखते हैं। स्मिथ के खाते में 41 टेस्ट, 79 वनडे और 30 टी20 मैच हैं। स्मिथ फिलहाल श्रीलंका में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेलने में व्यस्त हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने इसकी दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया। इसके साथ ही स्मिथ जनवरी 2014 के बाद से अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। स्मिथ ने इस अवधि में 26 टेस्ट में 78.07 के औसत से 2967 रन बटोर लिए हैं। इनमें 12 हाफ सेंचुरी और 12 सेंचुरी शुमार हैं और टॉप स्कोर 215 रन है।

आईए अब हम नजर डालें 1 जनवरी 2014 से 30 जुलाई 2016 तक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले 9 और बल्लेबाजों पर :-

जोए रूट (इंग्लैंड, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 29
रन : 2920
औसत : 67.90
टॉप स्कोर : 254 रन
50/100 : 17/8
4/6 : 331/11

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 26
रन : 2615
औसत : 55.63
टॉप स्कोर : 253 रन
50/100 : 10/11
4/6 : 309/24

एलेस्टर कुक (इंग्लैंड, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 30
रन : 2413
औसत : 49.24
टॉप स्कोर : 263 रन
50/100 : 15/4
4/6 : 278/1

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 20
रन : 2334
औसत : 70.72
टॉप स्कोर : नाबाद 242 रन
50/100 : 8/9
4/6 : 262/4

एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 26
रन : 2154
औसत : 51.28
टॉप स्कोर : 160 रन
50/100 : 12/5
4/6 : 222/24

यूनुस खान (पाकिस्तान, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 19
रन : 1940
औसत : 58.78
टॉप स्कोर : 213 रन
50/100 : 3/8
4/6 : 171/16

कुमार संगकारा (श्रीलंका, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 16
रन : 1843
औसत : 61.43
टॉप स्कोर : 319 रन
50/100 : 9/5
4/6 : 192/15

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 19
रन : 1769
औसत : 52.02
टॉप स्कोर : 302 रन
50/100 : 3/5
4/6 : 209/48

विराट कोहली (भारत, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

टेस्ट : 20
रन : 1687
औसत : 48.20
टॉप स्कोर : 200 रन
50/100 : 4/7
4/6 : 199/3