अफगानिस्तान के हेरात में धमाका, एक की मौत, 5 घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जुलाई 2016, 1:49 PM (IST)

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात शहर में बम धमाके की खबर आ रही है। धमाके में एक की मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षा बलों की टीम मौके पर मौजूद है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी  काबुल के कोट संगी एरिया में भी ब्लास्ट हुआ था। इसमें अफगानिस्तान पार्लियामेंट के एचआई डिपार्टमेंट के हेड खलीलुल्लाह की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग घायल हो गए थे।