उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा के प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे, उससे जाहिर है कि वह विश्व गुरु नहीं, बल्कि विष गुरु हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने के बाद उनके सुर बिगड़ चुके हैं। उन्हें पता चल चुका है कि परिणाम आशा के विपरीत आने वाला है। जयराम मंगलवार को उदयपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जयराम रमेश ने कहा कि पहले चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण और रणनीति दोनों बदल दिए। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल तक कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर मोदी चुप रहे। लेकिन 20 अप्रैल के बाद उनके सुर बदल गए। दरअसल उन्हें पता चल गया कि पहले चरण में कम मतदान से भाजपा को नुकसान हो रहा है। जिसके चलते वह घबराए हुए हैं और अनर्गल बातें कर रहे हैं। इसके बावजूद दूसरे चरण में भी कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन की सीटें भाजपा के मुकाबले ज्यादा आएंगी।
जयराम रमेश ने 2023 के संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक करोड़ 66 लाख मत मिले, जबकि कांग्रेस को एक करोड़ 57 लाख मत। उनकी सरकार नहीं बची लेकिन कांग्रेस को मिले मतों का अंतर महज नौ लाख का था। इसके बाद बदली स्थिति में कांग्रेस मजबूत हुई है। जिसको लेकर भाजपा नेता था पार्टी तनाव में है। राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने का ट्रेंड रहा और इसके चलते कांग्रेस सरकार नहीं बन पाई।
राहुल लाए थे गारंटी शब्द
मोदी की गारंटी को लेकर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द राहुल गांधी लेकर आए थे। पहली बार कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी ने गारंटी के साथ मत मांगे। जबकि भाजपा का मैनिफेस्टो यूं तो 76 पन्नों का है, लेकिन यह एक एलबम हैं, जिसके साठ पेजों पर मोदी के फोटो लगे हुए हैं। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा करने के बाद मेनिफेस्टो बनाया, जिसमें हर वर्ग, जाति का ध्यान रखा गया है।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो की तुलना मुस्लिम लीग से करने की बात पर उन्होंने कहा कि पीएम खुद भूल जाते हैं कि भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किसने किया था। उन्हीं की पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया। उन्हीं की पार्टी के तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी एवं तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना के कसीदे पढ़े।
जयराम का दावा साउथ साफ एण्ड नार्थ हाफ
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी 2003 का परिणाम भी नहीं दोहरा पाएगी। पार्टी साउथ इंडिया में साफ होने जा रही है, जबकि नॉर्थ इंडिया में हाफ हो जाएगी।
400 के पीछे कहानी दूसरी
भाजपा के चार सौ पार को लेकर कांग्रेस नेता ने दूसरी कहानी बताई। उनका कहना है कि पार्टी के नेता खुले आम कर रहे हैं कि चार सौ पार करने के बाद वह संविधान में संशोधन करने की तैयारी है। निजीकरण के जरिए उनकी मंशा आरक्षण खत्म करने की है। 400 सांसद लाए जाने के बाद उनकी मंशा देश में आरक्षण को खत्म करने की है।
गलती से भी सच नहीं बोलना चाहते पीएम मोदी
जयराम रमेश ने कहा कि पीएम गलती से भी सच नहीं बोलते। उन्होंने देश की आर्थिक नीति को लेकर पीएम से सवाल उठाए थे लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। देश का 40 फीसदी धन महज दो दर्जन उद्योगपतियों के पास है। उनको फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी क्षेत्र की लाभकारी इकाइयों को बेचना शुरू कर दिया। जिसमें उन्होंने उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान जिंक का भी नाम उन्होंने उल्लेखित किया।
स्थानीय नेताओं को अवसर दिए जाना चाहिए
राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पूछे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूं तो यह समय इस सवाल के जवाब का नहीं, फिर भी उनका मानना है कि स्थानीय प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे