पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अप्रैल 2024, 10:19 PM (IST)

जयपुर। वाटिका स्थित पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बी.एड. कालेज) में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके प्रमुख वक्ता डाॅ. नरेंद्र कुमार शर्मा सिनियर मेडिकल आफिसर, प्राकृतिक चिकित्सालय, वाटिका जयपुर थे। संस्था के प्राचार्य डाक्टर हर्ष कुमार द्वारा मुख्य वक्ता का प्लान्ट पाॅट से स्वागत किया गया।

सेमिनार में कुल 198 प्रतिभागी शामिल हुए। सेमिनार हाईब्रिड मोड पर आयोजित की गई। डाॅ. शर्मा द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी जीवन में नियमित दिनचर्या, व्यायाम एवं आहार-विहार का बड़ा ही महत्व है। हमें सोशल मिडिया के स्थान पर सोशल अवेयरनेस को महत्व देना चाहिए। सेमिनार के अन्त में संस्था के चेयरमैन डॉ.आनन्द पोद्दार द्वारा डॉ.शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा विद्यार्थियो को नियमित एवं अनुशासित रहने हेतू प्रेरित किया गया। सेमिनार का सफल आयोजन कन्वीनर डॉ. प्रीती शर्मा एवं को-कन्वीनर डाॅ.गरिमा, डाॅ.कविता, डाॅ.रुक्मणी, जसवंत सिंह व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे