जैकी चैन 20 साल बाद यहाँ करेंगे शूटिंग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जुलाई 2016, 3:41 PM (IST)

हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन अब तक की सबसे महंगी चीनी फिल्म निर्माण कंपनी की फिल्म में बतौर अभिनेता काम करने के लिए तैयार हैं। इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी।

विज्ञान-कल्पना पर आधारित इस फिल्म का नाम ‘ब्लीडिंग स्टील’ है, जिसकी शूटिंग बीजिंग, ताइपे, सिडनी और प्रसिद्ध सिडनी ओपरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज समेत कई स्थानों में होगी।

यह जैकी की पहली फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग वह 20 साल की लंबे अवधि के बाद ऑस्ट्रेलिया में करेंगे। 1996 में जैकी की फिल्म ‘मिस्टर नाइस गाय’ की शूटिंग पूरे मेलबर्न में हुई थी।

जैकी ने इस बारे में संवाददातों को बताया, ‘‘मुझे ऑस्ट्रेलिया बहुत पसंद है और मैं यहां बार-बार आना चाहता हूं। मेरे माता-पिता ऑस्ट्रेलिया में पिछले 40 साल से रह रहे हैं, इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं यहां आता हूं।’’
(आईएएनएस/सिन्हुआ)