जापान में रिलीज होगी आमिर की ये फिल्म

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जुलाई 2016, 2:12 PM (IST)

देश में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘पीके‘ जापान में रिलीज के लिए तैयार है।  भारत में इस फिल्म ने 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। जापान में फिल्म की रिलीज के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी पहले ही जापान पहुंच गए हैं।

यह हिरानी का पहला जापान दौरा है। हालांकि, जापान भारतीय फिल्मों के लिहाज से बड़ा बाजार नहीं है वहां सिर्फ कुछ ही गिनी-चुनी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें ‘धूम 3’, ‘भाग मिल्खा भाग’ आदि शामिल हैं। राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ भी जापान में रिलीज हो चुकी है जहां उसने अच्छा कारोबार भी किया है।

राजकुमार हिरानी कहते हैं, ‘‘3 इडियट्स को जापान में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। जिसके बाद मैं पीके की वहां रिलीज को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगा और उम्मीद है कि उन्हें मेरा काम पसंद आएगा।’’

वह कहते हैं, ‘‘मैं जापान के कुछ फिल्म निर्देशकों और अभिनेताओं से मिलूंगा। मिलने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है।

(आईएएनएस)