बी-टाउन बेब्स का मन्त्र Be Single Be Sexy!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जुलाई 2016, 12:26 PM (IST)

किसी ने सच ही कहा है सिंगल रहो खुश रहो और इस कहावत की पूरी सच्चाई दिखातीं हैं हमे बॉलीवुड बालाएं। बॉलीवुड में लिंकअप्स और ब्रेकअप की कहानी की तो रोज की है।  कभी किसी की जोड़ी टिक जाती है तो किसी का चार ही दिन में हो जाता है ब्रेकअप।  अब कैट्रीना कैफ को ही ले लीजिये, माना वो  पहले से ही काफी बोल्ड हैं लेकिन ब्रेकअप के बाद वह  और भी ज्यादा ब्यूटीफुल हो गयी इसका सबूत है काला चश्मा।  हम्म कसम से क्या लगी है कैट्रीना इस गाने में और उनकी बॉडी एब्स उफ्फ्फ।  खैर इस लिस्ट में सिर्फ कैट्रीना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की और भी हॉट एंड सिंगल लेडीज शामिल है, तो फिर देर किस बात की एक नजर डालिये स्लाइड्स पर  

कैटरीना कैफ रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैट्रीना थोड़ा डिप्रेस तो जरूर हुई थीं, लेकिन धीरे-धीरे कैटरीना ने खुद को संभाल भी लिया।  हाल ही में कैटरीना की अपकमिंग फिल्म बार-बार देखो का गाना काला चश्मा रिलीज किया गया जिसमे कैटरीना के किलर एब्स ने लगा दी आग।  इस गाने में उनका साथ दे रहें हैं बॉलीवुड हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा, लेकिन कैटरीना के वाओ मूव्स के कारण बेचारे सिड पर तो किसी की नजर गयी ही नहीं।  

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। आज प्रियंका सिंगल है और बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस भी।  हालाँकि पहले इनके कई लिंकअप और ब्रेकअप हुए लेकिन इन्हें हर सिचुएशन को बखूबी सम्भालना आता हैं।  

जैकलीन फ़र्नान्डिस श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन ने हिंदी सीनेमा में अपनी अकग पहचान बिना किसी गॉडफादर के बनाई। आज जैकलीन बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार हैं।  हालांकि शुरुआत में इनके और निर्देशक साजिद के लिंकअप्स की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।  लेकिन अब ये एक्ट्रेस सिंगल हैं। 

सोनम कपूर सोनम कपूर के फैशन के तो सभी दीवाने हैं।  हो भी क्यों ना इनका फैशन ही तो इन्हें भीड़ से अलग दिखाता हैं। कुछ दिनों पहले इनके  बिजनेसमैन से इनके लिंकअप्स की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी, जिसपर खुद सोनम ने भी कोई टिप्पड़ी नहीं की। बता दें सोनम कपूर अभी भी सिंगल है और वह ऊनी जिंदगी को बिंदास होकर एन्जॉय करने में यकीन रखतीं हैं।  

कंगना रनौत बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपना स्टैंड लेना बखूबी जानती हैं। बीते महीनो पहले कंगना-ऋतिक के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।  लेकिन कंगना ने हर मुश्किल का डट कर सामना किया।  इतना नही उनके खिलाफ काफी उल्टा सीधा भी कहा गया लेकिन नेशनल अवार्ड विनर ने सभी को चित्त कर दिया।  

कृति सेनन कृति सेनन ने अभी तक सिर्फ दो ही फ़िल्में की और वह भी ब्लॉक-बस्टर हिट फ़िल्में।  हाल ही में उनके और सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन कृति ने इन सभी खबरों को महज बकवास बताया। 

श्रद्धा कपूर अपनी अदायगी से सबको अपना दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर के अफेयर्स की खबरें मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कभी   आदित्य  रॉय कपूर के साथ तो कभी फरहान अख्तर के साथ।  लेकिन श्रद्धा ने कभी भी इन मामलों पर बिना आपा खोये सिचुएशन को सम्भाला।  फ़िलहाल श्रद्धा सिंगल हैं, ऐसा हमारा नहीं उनका कहना है।