चेन्नई। केंद्र सरकार की बैंकिंग क्षेत्र की नीतियों के विरोध में देशभर के निजी और
राष्ट्रीयकृत बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल के
मद्देनजर शुक्रवार को बैंकों में कामकाज बंद हैं। अखिल भारतीय बैंक
कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच.वेंकटचालम ने चेन्नई में बताया,
इस हड़ताल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, क्योंकि इससे देशभर के लगभग 10
लाख कर्मचारी जुड़ गए हैं। अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंक बंद हैं। आंध्र बैंक
कर्मचारी संघ (तमिलनाडु इकाई) के महासचिव के.पामाराईसेल्वन ने कहा, देशभर
में बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ है।
इस
महीने की शुरूआत में प्रमुख बैंक यूनियनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के
आदेश के बाद अपनी 12 और 13 जुलाई को प्रस्तावित हडताल टाल दी थी। बैंकिंग
सेक्टर की यूनियनें पांच सरकारी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में
एकीकरण और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर रही हैं। बैंक
यूनियन सरकार स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ
त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
(एसबीएम) और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच) के एसबीआई में एकीकरण के
खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा,इस हडताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक,
पुरानी पीढी के निजी बैंक और विदेशी बैंकों के करीब 80,000 शाखाओं के
अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे। उनके मुताबिक बैंक देश में करीब 2 लाख
एटीएम मशीनों में कैश डालने के बाद हड़ताल पर जाएंगे ताकि लोगों को नकदी
निकालने की सुविधा मिलती रहे। हम तब हडताल करना चाहते हैं जब संसद सत्र चल
रहा हो। इसलिए शुक्रवार को हडताल की जा रही है। उसके अगले दिन एक पूर्ण
कामकाजी दिन है। इसलिए छुियों के साथ हडताल करने का आरोप सही नहीं है।
वेंकटाचलम
ने बताया कि यह हडताल अनुचित बैंकिंग सुधार के उपाय के विरोध में की जा
रही है। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक का निजीकरण करने और सरकार द्वारा
अपनी पूंजी को 49 फीसदी से कम करने, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का
एकीकरण, लेकिन निजी बैंकों का विस्तार, कॉरपोरेट समूहों को बैंकिंग लाइसेंस
देने, फंसे हुए बड़े कर्जो की वसूली के लिए अपर्याप्त कदम उठाने और
बकाएदारों और अन्य को रियायतें देने के खिलाफ यह हडताल आयोजित की जा रही
है। उन्होंने कहा,हम मांग करते हैं जानबूझकर कर्ज नहीं चुकानेवालों को
आपराधिक मुकदमा चलाया जाए और उन्हें दंडित किया जाए।
वेंकटाचलम ने कहा कि बकायादार जानबूझकर कुल 58,792 करोड रूपया का कर्ज लौटा नहीं रहे हैं। सरकारी बैंकों का 31 मार्च 2016 तक कर्ज के रूप में फंसी हुई रकम 5,39,995 करोड रूपये है लेकिन सरकार और आरबीआई उनके खिलाफ कडे कदम नहीं उठा रही है। यहां तक बकाएदारों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।