LIVE जमुई से PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार: बोले-10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर..

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 अप्रैल 2024, 12:44 PM (IST)

जमुई (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जमुई से बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज किया है। वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यहां जमुई में उमड़ा जनसैलाब साफ तौर पर लोगों के मूड को दर्शाता है। बीजेपी और एनडीए के पक्ष में आवाज सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में गूंज रही है। मोदी ने कहा 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है अभी तो देश के लिए और विकसित बिहार के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।


मोदी ने कहा ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है...एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था दूसरी तरफ भाजपा और NDA है जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण।


प्रधानमंत्री ने कहा आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है। हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं। मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।


बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा आपने (पीएम मोदी) बहुत काम किया है. आपने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जो हमारी मांग रही है, लोग इसे नहीं भूलेंगे. हम (एनडीए) 2005 से एक साथ काम कर रहे हैं और जिस गति से काम किया गया है, वे (राजद) केवल बातें कर सकते हैं लेकिन जब उन्हें 15 साल मिले तो उन्होंने कुछ नहीं किया, लोग बाहर भी नहीं जा सके उनके कार्यकाल में शाम के बाद उनके घर


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए राज्य की सभी 40 सीटें जीतेगी।प्रधानमंत्री आज जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में जनसभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया। उनके साथ एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे