दीपिका को बांहों में उठा डीजल ने की मस्ती,वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 जुलाई 2016, 10:15 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आगामी फिल्म एक्सएक्सएक्स: द जेंडर केज को लेकर बहुत खुश हैं। बीते दिनों में दीपिका ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियों फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल उन्हें अपनी बांहों में उठाकर ले जा रहे है।


शेयर किये गए वीडियों में इस फिल्म के कई सीन्स केद है। वीडियो में दीपिका दमदार एक्शन सीन्स करती हुई दिखाई दे रही है। इसके अतिरिक्त विन डीजल उन्हें बांहों में उठाकर यह कहते नजर आ रहे हैं, दीपिका को मुझे उनके ट्रेलर में कुछ ऐसे ही उठाना है, यह कॉन्ट्रैक्ट का भाग है।


जनवरी में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म में दीपिका पादुकोण सेरेना उंगर के भूमिका में दिखाई देगी। कुछ समय पहले रिलीज हुआ टीजर में दीपिका ने सुर्खिया बटोंरी है।


इस हॉलीवुड फिल्म का टीजर को 20 लाख से ज्यादा लोग यूटूब पर देख चुके है। डायरेक्टर डीजे क्रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म एक्सएक्सएक्स: द जेंडर केज 20 जनवरी, 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।