रणबीर कपूर निभाएंगे अपने दादा राजकपूर की भूमिका

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 जुलाई 2016, 9:24 PM (IST)

रणबीर कपूर सेल्यूलाइड के परदे पर अपने दादा राजकपूर का का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित किया गया आर.के. फिल्म्स एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। उनके दो पुत्रों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने इस बैनर को फिर से स्थापित करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत इस बैनर की पहली फिल्म ‘राजकपूर बायोपिक’ होगी।


कपूर परिवार के सूत्रों का कहना है यह इस परिवार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके लिए वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं। जब तक रणबीर कपूर एक एक्टर के तौर पर स्थापित नहीं हो गए, जब तक उन्हें कोई इस किरदार के लिए उचित नहीं लगा। अब यह प्रोजेक्ट तेजी से आकार लेता दिख रहा है।


उनके मुताबिक रणबीर अपने परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए इस रोल के साथ वह ही न्याय कर पाएंगे। रणबीर कपूर, राज कपूर के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्हें अक्सर राज कपूर के गानों पर डांस करते हुए भी देखा गया है। यह फिल्म आरके फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।