आर माधवन और अजय देवगन
की धमाकेदार तंत्र-मंत्र पर बेस्ड हॉरर
फिल्म 'शैतान' को दर्शकों का
खूब प्यार मिला। डायरेक्टर विकास बहल की 'शैतान'
की कहानी लोगों को काफी पसंद
का आ रही है।
विकास के लिए नई
कहानी के साथ पर्दे
पर आना काफी फायदे
का सौदा साबित हुआ।
यही वजह है कि
प्रदर्शन के 23 दिनों बाद भी इसकी
कमाई की रफ्तार जारी
है। हालांकि, अब 'शैतान' का
बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू'
के साथ तगड़ा मुकाबला
है। ऐसे में अब
'शैतान' के 23वें दिन
की कमाई के आंकड़े
सामने आ चुके हैं।
आइए जानते हैं फिल्म ने
अब तक कितना बिजनेस
कर लिया है?
डायरेक्टर विकास बहल फिल्म 'शैतान'
में अजय देवगन और
आर माधवन की एक्टिंग को
खूब पसंद किया जा
रहा है। बॉक्स ऑफिस
पर भी 'शैतान' ने
जमकर कमाई की। फिल्म
में ज्योतिका ने भी अपनी
एक्टिंग से सभी को
खूब इंप्रेस किया। रिलीज के 23 दिनों बाद भी 'शैतान'
करोड़ों का बिजनेस कर
रही है।'शैतान' ने
ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़
रुपए का कलेक्शन किया
था। वहीं, बाद में इसकी
कमाई में अच्छा खासा
उछाल आया।
हालांकि, अब
धीरे-धीरे कमाई का
ग्राफ थोड़ा सा डाउन होता
नजर आ रहा है।
इसके बाद भी ये
फिल्म बाकी फिल्मों से
बेहतर बिजनेस कर रही है।
ऐसे में अब 'शैतान'
के शनिवार के शुरुआती आंकड़े
सामने आ चुके हैं।
Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'शैतान'
ने 23वें दिन 1.60 करोड़
रुपये का कलेक्शन किया
है। वहीं, अब फिल्म की
कुल कमाई 137.00 करोड़ रुपये हो गई है।
फाइनल आंकड़ो के लिए आपको
थोड़ा इंतजार करना हो। उम्मीद
है कि फाइनल आंकड़े
बेहतर होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे