नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरूवार को एक बार फिर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने से भाग रही है।
येचुरी ने संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,जीएसटी पर सरकार सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रही। उन्होंने कहा कि विवादास्पद मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा रही है, जिससे भाजपानीत केंद्र सरकार भाग रही है। येचुरी ने पूछा,जीएसटी विधेयक पर इस सरकार का वास्तविक इरादा आखिर है क्या। (आईएएनएस)