-गुजरात पुलिस के सहयोग से नडियाद से किया दस्तयाब
जैसलमेर/जालौर। जालौर में थाना भीनमाल पुलिस की टीम में 13 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी चंपा लाल राजपुरोहित पुत्र शिवनाथ सिंह (45) निवासी पुरोहितों की गली थाना बागरा को गुजरात पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना भीनमाल के कुल 9 प्रकरणों में वान्टेड था।
एसपी ज्ञान चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी चंपा लाल राजपुरोहित फाइनेंस एवं लोन कंपनियों से लोन लेकर अपने चैक जमा कराकर बिना लोन चुकाए फरार हो जाता। आरोपी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भीनमाल से जारी 6 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भीनमाल से 3 स्थाई गिरफ्तारी वारंट में 13 साल से फरार चल रहा था।
एसपी यादव ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं सीओ अन्नराज सिंह के सुपरविजन में एसएचओ भीनमाल बाबूलाल जांगिड़ मय टीम द्वारा गुजरात पुलिस से समन्वय कर नडियाद जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया जो बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे