दौसा। नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत छारेडा में स्वीप के तहत श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा स्वीप प्रभारी धर्मराज शर्मा ने बताया कि विकास अधिकारी रामगोपाल मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना, सहायक विकास अधिकारी रामावतार मीना के सानिध्य में ग्रामीण महिला एवं पुरुष मतदाताओं द्वारा नर्सरी की सफाई की गई। इसके साथ ही 101 वृक्ष भी लगाए गए। इस कार्यक्रम मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, अनिल बंसल, गिर्राज प्रसाद मीना, लक्ष्य शर्मा, जगदीश महावर, कृष्णा नागर, हरिकृष्ण मीना, स्वीप टीम के रामकरण मास्टर, रेखा व्यास, चेतन कुमार उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे