फतेह का टीजर जारी, खतरनाक किरदार में नजर आए सोनू सूद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 मार्च 2024, 1:36 PM (IST)

सोनू सूद की मच अवेटेड फिल्म ‘फतेह’ का आज शनिवार (16 मार्च) को टीजर रिलीज हो गया है। इससे पता चलता है कि सोनू फिल्म में कितना खौफनाक रोल करने जा रहे हैं। इसके निर्देशक भी सोनू हैं। सोनू ने शुक्रवार को फिल्म से एक पोस्टर रिलीज कर टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया था। अब सोनू ने आज सुबह टीजर आउट कर दिया। सोनू की एक्शन ड्रामा फिल्म का टीजर 1.40 मिनट का है।


इसकी शुरूआत इस वॉयस ओवर से होती है कि फतेह तुमने 40... इतने में फतेह के रोल में दिख रहे सोनू बोलते हैं...40 नहीं 50...' इसके बाद सोनू एक-एक कर बदमाशों को शूट करते नजर आ रहे हैं। टीजर के साथ सोनू ने जानकारी दी कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया। फिल्म में सोनू के अपोजिट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज रहेंगी। ‘फतेह’ में शिवज्योति राजपूत, विजय राज के भी अहम रोल हैं।


साइबर क्राइम की रियल लाइफ स्टोरीज पर बनी इस फिल्म की शूटिंग बहुत पहले पूरी हो गई। फिल्म की टैगलाइन ‘नेवर अंडरएस्टिमेट ए नोबडी’ सबसे अलग है, जो वास्तव में सोनू की यात्रा को भी दर्शाता है। सोनाली सूद/शक्ति सागर प्रोडक्शन्स और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सोनू की डायरेक्टोरीयल डेब्यू है। इसमें इंडियन और हॉलीवुड क्रू का सबसे जबरदस्त फ्यूजन है और यह पहले कभी न देखे गए एक्शन सीन्स को पेश करने का वादा करती है। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल के दौरान रियल हीरो बने सोनू को लोग बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे