सलमान और अली अब्बास का एक और धमाका!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जुलाई 2016, 4:22 PM (IST)

मुुंबई। अभी दर्शकों पर से सुल्तान का खुमार उतरा भी नहीं है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर मिलकर एक और धमाका करने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की फिल्म सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज हुई।


सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। सुल्तान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 290 करोड रूपए से भी ज्यादा का व्यवसाय कर लिया है। फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोडें हैं।


गौरतलब है कि फिल्म सुल्तान में सलमान खान ने एक रेसलर की भूमिका निभाई है। अब सुल्तान की सफलता के बाद अली अब्बास जफर अभिनेता सलमान के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार फिल्म कॉमेडी एक्शन बेस्ड होगी।


इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे। वहीं सलमान खान फिल्ममेकर कबीर खान के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है ट्यूबलाइट। खबरों के अनुसार फिल्म ट्यूबलाईट की शूटिंग 28 जुलाई से लद्दाख में शुरू हो जाएगी।