टेस्ट में इन दो के नाम छक्कों का सैकड़ा,ये हैं टॉप 10

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जुलाई 2016, 3:00 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले गए चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाया। खास बात ये रही की कोहली ने इस पारी में एक भी छक्का नहीं जमाया। हालांकि कोहली ने इसी साल आईपीएल-9 में जबरदस्त आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हुए चौके-छक्कों की बरसात की थी।

कोहली ने इंडीज में अपनी संयमित दोहरी शतकीय पारी में छक्का नहीं लगाने के बारे में कहा कि टीम के हित में उन्होंने ऐसा किया। वे ऐसा-वैसा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा अन्य बल्लेबाजों पर बोझ नहीं डालना चाहते थे। वैसे कोहली ने अब तक 42 टेस्ट में सिर्फ नौ छक्के और 376 चौके लगाए हैं। हम आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अब तक दो बल्लेबाज ही 100 या इससे ज्यादा छक्के लगा पाए हैं।

आईए देखें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले 10 बल्लेबाजों को :-

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

करिअर : 2004 से 2016
टेस्ट : 101
रन : 6453
औसत : 38.64
50/100 : 31/12
टॉप स्कोर : 302 रन
चौके : 776
छक्के : 107

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1999 से 2008
टेस्ट : 96
रन : 5570
औसत : 47.60
50/100 : 26/17
टॉप स्कोर : नाबाद 204 रन
चौके : 677
छक्के : 100

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

करिअर : 2000 से जारी
टेस्ट : 103
रन : 7214
औसत : 42.18
50/100 : 37/15
टॉप स्कोर : 333 रन
चौके : 1046
छक्के : 98

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी)

करिअर : 1995 से 2013
टेस्ट : 166
रन : 13289
औसत : 55.37
50/100 : 58/45
टॉप स्कोर : 224 रन
चौके : 1488
छक्के : 97


वीरेंद्र सहवाग (भारत, आईसीसी)

करिअर : 2001 से 2013
टेस्ट : 104
रन : 8586
औसत : 49.34
50/100 : 32/23
टॉप स्कोर : 319 रन
चौके : 1233
छक्के : 91

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)

करिअर : 1990 से 2006
टेस्ट : 131
रन : 11953
औसत : 52.88
50/100 : 48/34
टॉप स्कोर : नाबाद 400 रन
चौके : 1559
छक्के : 88

क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड)

करिअर : 1989 से 2004
टेस्ट : 62
रन : 3320
औसत : 33.53
50/100 : 22/5
टॉप स्कोर : 158 रन
चौके : 365
छक्के : 87

विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

करिअर : 1974 से 1991
टेस्ट : 121
रन : 8540
औसत : 50.23
50/100 : 45/24
टॉप स्कोर : 291 रन
चौके : 1051 प्लस
छक्के : 84

एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड, आईसीसी)

करिअर : 1998 से 2009
टेस्ट : 79
रन : 3845
औसत : 31.77
50/100 : 26/5
टॉप स्कोर : 167 रन
चौके : 513
छक्के : 82

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

करिअर : 1994 से 2009
टेस्ट : 103
रन : 8625
औसत : 50.73
50/100 : 29/30
टॉप स्कोर : 380 रन
चौके : 1049
छक्के : 82