सीएमए जयपुर चैप्टर को मिला "बैस्ट चैप्टर अवार्ड"

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 फ़रवरी 2024, 6:13 PM (IST)

जयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर को वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर भारत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ चैप्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चैप्टर की ओर से चेयरमैन सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक, वाइस चेयरपरसन सीएमए पुर्णिमा गोयल एवं सैक्रेटरी सीएमए डॉ. दीपक कुमार खण्डेलवाल ने यह पुरस्कार एनआईआरसी, दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में प्राप्त किया। चैप्टर के चेयरमैन सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि सीएमए स्टूडेन्ट, मेम्बर व प्रोफेशन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए जयपुर चैप्टर को बैस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेक्रेटरी सीएमए दीपक कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग, शिक्षण कक्षाएं, मोटीवेशनल सेमीनार, इन्डस्ट्री विजिट, कैम्पस प्लेसमेंट, सेमिनार आदि विविध गतिविधियों व साथ ही सदस्यों के तकनीकी ज्ञान में अभिवृद्धि और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न वेबीनार व सेमीनार भी आयोजित किये गये। एनआईआरसी के वाइस चेयरमैन व जयपुर चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सीएमए राकेश यादय ने यह उपलब्धि हासिल करने का श्रेय प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों, स्टाफ और चैप्टर के सम्मानीय सदस्यों के अथक प्रयासों को दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे