परिणीति के डांस ने ‘ढिशूम’ में दिया ग्लैमर का तडका

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 26 जुलाई 2016, 9:36 PM (IST)

इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली रोहित धवन की फिल्म ‘ढिशूम’ के सितारे फिल्म के प्रमोशन पर हैं। वे शहर-दर-शहर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस सिलसिले में हाल ही में इस फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक साक्षात्कार में कहा कि ‘ढिशूम’ में परिणीति चोपड़ा के डांस ने इस फिल्म में ग्लैमर के तडक़े का काम किया है। फिल्म में ‘जानेमन आह’ गाने पर परिणीति के डांस के बारे में पूछे जाने पर जैकलिन ने यह बयान दिया।


अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे गाना काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि वह काफी बेहतरीन लग रहीं थी। इस गाने के लिए वह सबसे बेहतर चयन थीं। उन्हें शामिल करना काफी अच्छा रहा। परिणीति ने इतने अच्छे तरीके से डांस किया और वह काफी अच्छी लग रहीं थी। उन्होंने इस फिल्म में ग्लैमर का तडक़ा लगाया है और मैं खुश हूं कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।’


श्रीलंकाई सुंदरी जैकलिन का मानना है कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए चीजें बदल रही हैं। जैकलिन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए चीजें बदल रही हैं। लेखक काफी रोमांचक पटकथाएं लेकर आ रहे हैं।’