डॉक्टर शौकत अली ने संभाला अतिरिक्त निदेशक यूनानी का पदभार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 फ़रवरी 2024, 8:41 PM (IST)

दौसा । डॉक्टर शौकत अली ने आज अतिरिक्त निदेशक यूनानी का पद भार ग्रहण कर लिया। आयुष भवन यूनानी चिकित्सा निदेशालय में उन्होंने अतिरिक्त निदेशक के पद पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली।

इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर फैयाज अहमद खान एवं उप निदेशक डॉक्टर महमूद हसन सिद्दीकी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांफ्रेंस के प्रतिनिधि मंडल में प्रोफेसर डॉक्टर सेराजुल हक खान, वाइस प्रेसिडेंट, डॉक्टर फिरोज़ अहमद, डॉक्टर यासर सिद्दीकी, डॉ. फैजान हुसैन, डॉक्टर रफी अहमद ने अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर शौकत अली को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे