सुल्तान का एक और पंच, वर्ल्ड मार्केट में कमाए...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 26 जुलाई 2016, 5:38 PM (IST)

सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इस वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा दी है।

विदेशों में कमाई के मामले में सलमान की यह फिल्म भारत की ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड का कारोबार किया है। सलमान खान की इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 151.92 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

सलमान की इस फिल्म ने इस बात को सिद्ध कर दिया है कि विदेशों में शाहरुख खान की लोकप्रियता अब बीते दिनों की बात हो गई है। आज वहां सलमान खान की लोकप्रियता चरम पर है।

कहा जा रहा है कि जिस तरह से अभी विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए ऐसा लगता है यह फिल्म 200 करोड का कारोबार करने में कामयाब होगी।