जिले के 4 लाख 12 हजार विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024, 6:14 PM (IST)

चूरू। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में करीब 4 लाख 12 हजार विद्यार्थियों ने सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह यादव ने बताया कि निर्देशों की पालना में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने एवं विद्यार्थियों तथा नागरिकों में योग के महत्व एवं योग को दिनचर्या में अंगीकार करने के उद्देश्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व आमजन में भरपूर उत्साह रहा।

उन्होंने बताया कि जिले के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों द्वारा 15 दिवस पूर्व से ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा था। जिले के सभी विद्यालयों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के सबंलन एवं निरीक्षण हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह यादव एवं अति. जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा रामूराम को राजगढ़ ब्लॉक, जिशिअ माध्यमिक गोविन्द सिंह राठौड़ एवं सहायक निदेशक बृजेन्द्र दाधीच को चूरू ब्लॉक, जिशिअ प्रारंभिक संतोष महर्षि एवं एपीसी हरिप्रसाद शर्मा को रतनगढ़, एडीपीसी सावंरमल गहनोलिया को सुजानगढ़, एडीओ कमल शर्मा को सरदारशहर तथा एपीसी रामनिवास पूनिया को तारानगर ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने सूर्य नमस्कार करते हुये योग प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे