सरकार को किसानों से बातचीत करके किसानों की समस्या का हल करना चाहिए : बजरंग गर्ग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 फ़रवरी 2024, 2:11 PM (IST)

चंडीगढ़। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा व पंजाब के रास्ते बंद होने के साथ-साथ देश के कई राज्यों के रास्ते बंद होने से चार दिन से हर रोज में व्यापार व उद्योग में लगभग 550 करोड रुपए का नुकसान हो रहा है। पिछले किसान आंदोलन में लगभग व्यापार व उद्योगों का लगभग 90 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। पिछले आंदोलन के नुकसान से व्यापारियों व उद्योगपति अभी तक उभर नहीं पाया था। सरकार को देश व प्रदेश में हो रहे आर्थिक नुकसान की तरफ देखते हुए किसानों की समस्या का समाधान करके आंदोलन को समाप्त करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि आंदोलन में सैकड़ो किसान घायल हो चुके हैं रास्ते में हजारों ट्रक रुकने के कारण सब्जी व फल खराब हो गए हैं यहां तक की हरियाणा, पंजाब व अन्य नेशनल हाईवे पर सभी होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप व बैंक्विट हॉल में काम 4 दिन से ठप्प पड़ा है। यहां तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान व हिमाचल आदि राज्यों में माल के आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है जिसके कारण व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा की जगह-जगह बेरीकेटिंग लगाने, खाई खोदने, दीवारें खिंचने व रास्ते बंद करने से कोई समस्या का हल नहीं होता। सरकार द्वारा रास्ते बंद करना तो जनता को कैद करने वाली बात है। सरकार को रास्ते रोकने की बजाएं किसानों की समस्या का समाधान करके रास्तों को खोलना चाहिए। जबकि हर समस्या का समाधान बातचीत से ही हो सकता है। किसान हमारे देश का अंन्नदाता है। यहां तक की भारत देश कृषि प्रधान देश है देश के 58 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर करती है और देश व प्रदेश में ज्यादातर लोग गांव में रहते हैं। अगर देश का किसान खुशहाल होगा तो देश में हर वर्ग को कम मिलेगा और इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और महंगाई पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे