नई दिल्ली। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। एंडरसन मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट को ही प्राथमिकता देते हैं और वे पिछले कुछ सालों से इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की नाक में दम कर रहे हैं।
एंडरसन ने पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान एक विशेष उपलब्धि हासिल की। एंडरसन के अब इंग्लैंड में 67 टेस्ट में 25.51 के औसत और 2.96 के इकोनोमी रेट के साथ 291 विकेट हो गए हैं। अपने घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया।
हालांकि तीन गेंदबाज इस रिकॉर्ड में अब भी एंडरसन से आगे हैं। वैसे 30 जुलाई को 34 साल के होने जा रहे 6 फुट 2 इंच लंबे एंडरसन ओवरऑल 117 टेस्ट में 458 विकेट ले चुके हैं। एंडरसन ने 194 वनडे और 19 टी20 मैच भी खेले हैं।
आईए अब नजर डालते हैं घरेलू मैदानों पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले और 9 टॉप गेंदबाजों पर :-
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
टेस्ट : 73
विकेट : 493
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 51/9 विकेट
औसत : 19.56
इकोनोमी रेट : 2.30
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 45 बार
अनिल कुंबले (भारत)
टेस्ट : 63
विकेट : 350
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 74/10 विकेट
औसत : 24.88
इकोनोमी रेट : 2.51
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 25 बार
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
टेस्ट : 69
विकेट : 319
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 71/8 विकेट
औसत : 26.39
इकोनोमी रेट : 2.60
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 15 बार
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
टेस्ट : 66
विकेट : 289
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 24/8 विकेट
औसत : 22.43
इकोनोमी रेट : 2.45
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 11 बार
हरभजन सिंह (भारत)
टेस्ट : 55
विकेट : 265
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 84/8 विकेट
औसत : 28.76
इकोनोमी रेट : 2.69
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 18 बार
मखाया एनटिनी (दक्षिण अफ्रीका)
टेस्ट : 53
विकेट : 249
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 59/6 विकेट
औसत : 24.04
इकोनोमी रेट : 3.18
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 12 बार
शॉन पोलक (दक्षिण अफ्रीका)
टेस्ट : 59
विकेट : 235
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 30/6 विकेट
औसत : 21.08
इकोनोमी रेट : 2.40
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 9 बार
डेनिस लिली (ऑस्ट्रेलिया)
टेस्ट : 44
विकेट : 231
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 83/7 विकेट
औसत : 23.73
इकोनोमी रेट : 2.85
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 15
डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)
टेस्ट : 44
विकेट : 231
पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी : 8/6 विकेट
औसत : 21.41
इकोनोमी रेट : 3.21
पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट : 15 बार