शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैलेंटाइन वीके में रिलीज हुई इस यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया था। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। फिल्म की कमाई की बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई में 44.03 फीसदी का उछाल आया और इसने 9.65 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के तीन दिनों का कलेक्शन 26.85 करोड़ रुपये हो गया है।
"तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले दिन 14.04 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन दुनियाभर में फिल्म ने 20.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
"इम्पॉसिबल लव स्टोरी" के रूप में प्रेजेंट की गई "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" में शाहिद को कृति स्टार एक रोबोट के साथ प्यार हो जाता है। इसके बाद फिल्म में कईं ऐसे मोड़ आते हैं जो हंसाते भी हैं और खूब एंटरटेन करते हैं। न्यूकमर अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे